फतेहाबाद

ओलावृष्टि, बरसात और तेज आंधी से गेहूं को हुआ नुकसान

फतेहाबाद (साहिल रुखाया)
जिले में बरसात और ओलावृष्टि किसानों पर आफत बनकर टूटे। जिले के गांव दरियापुर, शहीदांवाली, कुकड़ावाली, मानावाली, धारनिया सहित दर्जनों गांवों के इलाकों में जमकर ओलावृष्टि हुई।
बरसात के साथ ओलावृष्टि ने गेहूं की फसल पर काफी बुरा असर डाला है। किसानों का कहना है कि 1 दिन पहले तेज आंधी और बरसात के कारण फसलें बिछ गई थी और अब ओलावृष्टि से खेतों में बिछी फसल खराब हो गई है। गेहूं की फसल फिलहाल पक कर तैयार है और गेहूं की कटाई के लिए किसान खेतों में जुटे हैं। लेकिन अचानक मौसम में हुए बदलाव कारण बरसात और ओलावृष्टि ने फसलों पर काफी बुरा असर डाला है। वहीं पिछले कुछ दिनों से बढ़े तापमान में बरसात और ओलावृष्टि से गिरावट आई है।

Related posts

लॉकडाउन की पालना करवाने के लिए जिलाधीश ने ड्यूटी मजिस्टेट नियुक्त किए

Jeewan Aadhar Editor Desk

रोडवेज कर्मचारियों पर पुलिस ने किया बल प्रयोग, 2 कर्मचारियों को आई गंभीर चोट

Jeewan Aadhar Editor Desk

पशुधन किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए खंड स्तर पर आयोजित होंगे शिविर