फतेहाबाद

रोडवेज चालक की गोली मारकर हत्या

फ़तेहाबाद (साहिल रुखाया)
बाइक सवार 2 अज्ञात युवकों ने भट्टू कलां में एक रोडवेज चालक की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली मारने के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच आरंभ कर दी।
जानकारी के मुताबिक, 40 वर्षीय रोडवेज चालक दलीप कुमार फतेहाबाद में ड्यूटी के लिए जा रहा था। भट्टू कलां के पास बाइक पर सवार 2 युवकों ने दलीप को गोली मार दी। आसपास के लोग घायल दलीप को तुरंत भट्टू के नागरिक अस्पताल ले गए। चकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

Related posts

बदमाशों ने की पुलिस पर फायरिंग, एक बादमाश को पुलिस ने पकड़ा

Jeewan Aadhar Editor Desk

डीसी ने की अपील, कहा-हैंडवॉश कर ही लघु सचिवालय में प्रवेश करें

Jeewan Aadhar Editor Desk

छात्र बिंटू की हत्या से पहले रचि गई थी साजिश, पुलिस ने हत्यारे सहित 5 को किया गिरफ्तार