फतेहाबाद

दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौत, पुलिस जुटी मामले की जांच में

फतेहाबाद (साहिल रुखाया)
गांव भोडा होशनाक में सोमवार को एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ। सुबह—सुबह एक अनियंत्रित कैंटर की चपेट आने से 3 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच आरंभ कर दी।
जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह एक अनियंत्रित कैंटर बस शेल्टर से जा घुसा। इस दौरान बस शेल्टर में बैठे 3 लोग कैंटर की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गए। तीनों को आनन—फानन में अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान तीनों ने दम तोड़ दिया।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही हाईवे पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कैंटर को मौके से हटाकर यातायात बहाल करवाया।

Related posts

कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए जहां तक संभव हो परिचित व्यक्ति को ही खेतों के कार्य में लगाएं किसान : राजीव रंजन

Jeewan Aadhar Editor Desk

फतेहाबाद के रोडवेज महाप्रबंधक ने द्वेष भावना के तहत रोके दलबीर किरमारा के सेवानिवृति लाभ : संगठन

Jeewan Aadhar Editor Desk

अस्पताल के कर्मचारी अचानक गए हड़ताल पर, मरीजों का हुआ बुरा हाल