जींद

डीसी ने सीएम को रुकने की नहीं दी इजाजत, हाईकोर्ट के आदेश पर रात बीताई मुख्यमंत्री ने—जानें विस्तृत रिपोर्ट

चंडीगढ़,
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर चुनावी दौरे के दौरान शुक्रवार जींद जिले के नरवाना के आसपास के क्षेत्र में थे, लेकिन मौसम खराब होने के कारण उनका हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पाया, जबकि चुनाव आयोग के नियमों के तहत कोई भी बाहरी व्यक्ति क्षेत्र में रह नहीं सकता।
नियमों के तहत मुख्यमंत्री को जींद जिले से बाहर जाना था, लेकिन मौसम खराब होने के कारण उनके लिए जाने का कोई साधन नहीं था। मुख्यमंत्री ने नरवाना में ही ठहरने की इच्छा जाहिर की। इस पर जींद जिले के डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आदित्य दहिया ने आचार संहिता का हवाला देते हुए सीएम को ठहरने की इजाजत देने से इंकार कर दिया।
इसके बाद हरियाणा सरकार के एडवोकेट जनरल बलदेव राजमहाजन ने शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे हाईकोर्ट में याचिका दायर कर मुख्यमंत्री को जींद जिले में रहने की इजाजत देने की मांग की। हाईकोर्ट के जस्टिस राजीव शर्मा की बेंच ने सुनवाई करते हुए रात करीब 11 बजे सीएम को जिले में नरवाना आस पास रात को रहने की इजाजत दे दी।

Related posts

अब अधिकारी को सस्पेंड करने पर अनिल विज को कोर्ट लेकर जायेंगे दुष्यंत चौटाला

जोहड़ में डूबे 3 बच्चे, 2 की मौत—1 अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रैफर

गनमैन सहित इनेलो विधायक हुए लापता, चर्चाओं का दौर आरंभ

Jeewan Aadhar Editor Desk