फतेहाबाद

अस्पताल से बच्चा चुराने वाली महिला काबू, बच्चा सुरक्षित

फतेहाबाद (साहिल रुखाया)
नागरिक अस्पताल से 3 दिन के बच्चे को चुराने की आरोपी महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आरोपी महिला से पुलिस ने बच्चा बरामद भी कर लिया है। पुलिस आरोपी महिला को लेकर फतेहाबाद के लिए रवाना हो चुकी है।
आरोपी महिला की पहचान फतेहाबाद के गुरु नानक पुरा मोहल्ला की रहने वाली चरणजीत कौर के रुप में हुई है। महिला को पुलिस ने टोहाना रेलवे ब्रिज से काबू किया है। आरोपी महिला से बच्चे को बरामद कर लिया गया है। महिला द्वारा चुराया गया बच्चा सुरक्षित बताया जा रहा है।

Related posts

नगरपरिषद कमेटी की बैठक रही हंगामेदार, अनदेखी और भेदभाव के आरोप लगाते हुए फाड़ी एजेंडे की कापी

Jeewan Aadhar Editor Desk

प्रदेशभर में करीब 36 करोड़ की लागत से बनेगे स्वर्ण जयंति प्रवेश द्वार

Jeewan Aadhar Editor Desk

स्वतंत्रता दिवस पर वित्तमंत्री ने गिनाई सरकार की 4 साल की उपलब्धियां