फतेहाबाद

बरामदे की छत गिरने से एक बच्ची की मौत, 6 अन्य घायल

फतेहाबाद (साहिल रुखाया)
लगातार हो रही बरसात भट्टू के एक परिवार के लिए काल साबित हुई। भट्टू गांव में मंगलवार सुबह पुरखा राम राजपूत का परिवार बरामदे में लेटा हुआ था। इस दौरान अचानक बरामदे की छत गिर गई। हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई जबकि 6 गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को भट्टू सीएचसी में दाखिल करवाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य आरंभ किया।
भट्टू थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि दर्शन सिंह के घर गर्मियों की छुट्टियों में उसकी लड़कियां व बच्चे आए हुए थे। ननिहाल आए बच्चे अपनी मां और नानी के साथ बरामदे में सो रहे थे। मंगलवार सुबह अचानक छत गिरने से दर्शन सिंह की दोहती मोहनी (7 साल) की मौत हो गई। हादसे में मंजू, मेशर,आईना, नीतू,आरती व अजय गंभीर रुप से घायल हो गए। सभी का उपचार भट्टू सीएचसी में चल रहा है।

Related posts

राजकीय बहुतकनीकी संस्थान धांगड़ में प्लेसमेंट विषय पर सेमिनार का आयोजन

नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक किया

रोडवेज बस का सफर बना जानलेवा, कब जागेगी नींद से सरकार

Jeewan Aadhar Editor Desk