फतेहाबाद

सिखों के 8 संगठनों ने प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

फतेहाबाद (साहिल रुखाया)
दिल्ली पुलिस की एक सिख पर की गई बर्बरता के विरोध में सिखों के 8 संगठन आज लघु सचिवालय पहुंचे। उनके द्वारा मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई को लेकर जिला उपायुक्त को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
सिखों ने चेतावनी दी है कि अगर आने वाली 22 जून तक इस मामले में सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो फतेहाबाद की सिख संगत द्वारा एक विशेष बैठक कर सख्त फैसला लिया जाएगा। उपायुक्त को ज्ञापन देने के लिए पहुंचे सिख संगठनों का कहना था कि इस मामले में दिल्ली पुलिस के कई कर्मचारियों ने जिस प्रकार अकेले सिख को बुरी तरह से पीटा है, उससे सिखों के प्रति आरोपियों की नफरत दिखाई दे रही है।
जिस सिख पिटाई की गई है उसके शरीर पर 171 जगहों पर पिटाई के निशान है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कितनी बर्बरता पूर्ण ढंग से उसे पीटा गया होगा। सिखों ने इस मामले में राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर सख्त कारवाई की मांग की।

Related posts

व्यापारी और किसान हुए एकजुट—सरकार के खिलाफ चला ट्रैक्टर—नारों से गूंजा लघुसचिवालय

उग्र हुए आईटीआई के छात्र, प्राचार्य के कार्यालय में की तोड़फोड़, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिती को किया काबू

छात्राओं से भरा ऑटो पलटा, छात्राओं को करवाया नागरिक अस्पताल में भर्ती

Jeewan Aadhar Editor Desk