फतेहाबाद

50 लाख की शराब बहा दी गटर में

फतेहाबाद (साहिल रुखाया)
आबकारी विभाग द्वारा नशा तस्करों से पकड़ी गई लाखों रुपये की शराब को सीवरेज में बहाकर नष्ट कर दिया गया। ये अवैध शराब पुलिस व आबकारी विभाग द्वारा पिछले दिनों पकड़ी गई थी। विभाग द्वारा इन शराब तस्करों से जुर्माना भी वसूला गया। जिसके बाद आज मुख्यालय से अनुमति मिलने के बाद शराब की 44 हजार के करीब बोतलों को नष्ट कर दिया गया।
आबकारी विभाग की ओर से सुबह लघु सचिवालय स्थित एक्साइज विभाग के कार्यालय के टॉयलेट में बहा दिया गया। बहाई गई शराब की कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई जा रही है। जिसमें 42537 हजार देसी शराब की बोतलें, 352 बोतलें अंग्रेजी शराब व 746 बोतलें बीयर की शामिल थी।
जानकारी देते हुए आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि भारी मात्रा में यह शराब अवैध रूप से कारोबार करने वालों से पकड़ी गई थी। जिसे आज नष्ट कर दिया है। उन्होने बताया कि विभाग की ओर से टीमें बनाकर अवैध शराब की तस्करी को रोका जा रहा है। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।

Related posts

दुष्कर्म आरोपी बाबा ने खुद को बताया बेगुनाह, पैसे लेन—देन के चलते फंसाने का लगाया आरोप

गांव दैयड़ का सरपंच प्रतिनिधि 40 पेटी देसी शराब सहित काबू

लॉकडाउन में मनोहर सुविधा.. प्रदेश के सभी जिलों में टीवी के माध्यम से बच्चों को दी जा रही शिक्षा