हिसार

आदमपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव 24 को

आदमपुर (अग्रवाल)
आदमपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां शुरू हो गई है। जन्माष्टमी के अवसर पर 24 अगस्त को मुख्य समारोह मारुति नंदन सेवा मंडल द्वारा टेलवाला कुटिया हनुमान मंदिर में आयोजित किया जाएगा। प्रवक्ता योगेश गर्ग ने इस बार जन्माष्टमी के अवसर पर निकाली जाने वाली झांकियों को पंजाब से बुलाए गए कारीगरों द्वारा तैयार की जा रही है। बाहर से आए कलाकारों की टीम द्वारा श्रीगणेश दरबार, कैलाश पर्वत, राधाकृष्ण, बाबा हनुमान, मां शेरांवाली, माखन चोर, दुर्गा मां व राक्षस वध सहित अनेक झांकियां श्रद्धालुओं के समक्ष पेश की जाएगी। इसके अलावा एडिशनल मंडी स्थित श्रीशिव हनुमान मंदिर, मैन बाजार में विष्णु मंदिर और माडल टाऊन के ब्रह्माकुमारी आश्रम में भी झांकियां सजाई जाएगी।

Related posts

हिसार के सेक्टर 9—11 में योग शिक्षिका रीना ने साधकों को करवाई योग क्रियाएं

Jeewan Aadhar Editor Desk

दर्जी के दो बेटों व व्यापारी की एक बेटी ने ‘देसी कलाकार’ ऐप बनाकर दिया टिकटॉक का विकल्प

बस अड्डे का गेट पीछे की तरफ से निकालने की योजना पर फिर से विचार करें मंत्री व उच्चाधिकारी : दलबीर किरमारा