हिसार

बाजार जा रहे युवक पर किया हमला, मामला दर्ज

आदमपुर (अग्रवाल)
बाजार जा रहे एक युवक पर दो लोगों ने हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल अवस्था में उसे आदमपुर के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया। पुलिस को दिए ब्यान में जवाहर नगर निवासी मनोज कुमार ने बताया कि वह खेती बाड़ी का काम करता है। शुक्रवार 22 नवम्बर को शाम करीब 4 बजे वह अपने निजी काम से बाजार जा रहा था। जब वह शराब ठेके के पास पहुंचा तो शिव नगर निवासी प्रदीप उर्फ मिनिया ने आवाज लगाई कि चरणा पिस्तौल ला मनोज पुनिया खडा है। उसने पीछे मुड़कर देखा तो चरणा ने वहां से ईंट उठाकर मारी और प्रदीप अपने हाथ में कापा लेकर आया और उसके कापा मारा जिससे वह नीचे गिर गया। जब उसने अपने बचाव में शोर मचााया तो आस-पास के लोगों को आता देख वे दोनों मौके से भाग गए। पुलिस ने मनोज की शिकायत पर प्रदीप उर्फ मिनिया व चरणा को नामजद करते हुए उनके खिलाफ धारा 323, 324 व 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related posts

कन्या गुरुकुल की प्राचार्या सुनीता देवी गणतंत्र दिवस पर सम्मानित

कोरोना वॉरियर्स एमपीएचडब्ल्यू नूर मोहम्मद व आशीष कुमार को एसएसपी बलवान सिंह राणा ने किया सम्मानित

Jeewan Aadhar Editor Desk

1 सितंबर 2018 को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम

Jeewan Aadhar Editor Desk