हिसार

कन्या गुरुकुल की प्राचार्या सुनीता देवी गणतंत्र दिवस पर सम्मानित

विधायक विनोद भयाणा ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

हिसार,
स्वामी दीप्तानंद कन्या गुरुकुल घिराय की प्राचार्या सुनीता देवी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर हांसी में आयोजित एक सरकारी समारोह में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान विधायक विनोद भयाणा व हांसी के उपमंडलाधीश जितेंद्र अहलावत ने दिया। सुनीता देवी को यह सम्मान कोरोना संक्रमण के दौरान उल्लेखनीय सेवाओं के लिए दिया गया। सुनीता देवी ने उन्हें यह सम्मान दिए जाने पर विधायक विनोद भयाणा, हांसी उपमंडलाधीश व जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी अपनी सामाजिक गतिविधियां जारी रखने की बात कही। ज्ञात रहे कि प्राचार्या सुनीता आर्य कोविड-19 के दौरान सामाजिक कार्यों में विशेष व सराहनीय भूमिका अदा की थी जिसे देखते हुए प्रशासन की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया है।

Related posts

गुंड़ागर्दी की हद : घर में मारपीट करके लूटे 12.5 लाख रुपए, शमशान घाट तक पीछा करके किए वाहन क्षतिग्रस्त

Jeewan Aadhar Editor Desk

दड़ौली निवासी युवक की दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव, अभी त​क नहीं बीमारी के लक्षण

महामारी की कठिन परिस्थिती से देश को संत समाज निकाले बाहर—स्वामी सदानंद जी महाराज