हिसार

खरपतवार विज्ञान में महत्वपूर्ण योगदान के लिए डॉ. समुंद्र सिहं सम्मानित

हिसार
डॉ. समुंद्र सिंह, विभागाध्यक्ष, सस्य विज्ञान विभाग को बिधान चंद्र कृषि विश्वविद्यालय, कल्याणी, नादिया, पश्चिम बंगाल में आयोजित एग्री-स्कील कन्वरजेन्स इन रिर्सच, इन्डस्ट्री एंड लाइवलीहुड विषय पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के दौरान पश्चिम बंगाल की फसल और खरपतवार विज्ञान सोसाइटी द्वारा भारत में खरपतवार विज्ञान में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया। डॉ. सिंह अमेरिका के खरपतवार विज्ञान सोसाइटी द्वारा फेलो के रूप में सम्मानित होने वाले पहले भारतीय हैं। भारत में खरपतवार विज्ञान की वर्तमान स्थिति और भविष्य की संभावनाओं पर एक प्रमुख व्याख्यान देने के लिए उन्हें आमंत्रित किया गया था। अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में ऑस्ट्रेलिया, स्पेन और बंगला देश से आमंत्रित वक्ताओं के साथ छात्रों और किसानों सहित 550 लोगों ने भाग लिया।
डॉ. सिहं 2012-2016 तक अंतरराष्ट्रीय खरपतवार विज्ञान सोसाइटी के सचिव, 2010 से उसके संवादपत्र के संपादक, 2016-20 उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाई, और 2020-2024 के लिए पहले से ही आई.डब्ल्यू.एस.एस. के अध्यक्ष चुने जा चुके हैं। उन्हें दो बार अंतरराष्ट्रीय खरपतवार विज्ञान सोसायटी (2012 और 2016) महत्वपूर्ण योगदान के लिये सम्मानित किया जा चुका है।
डॉ.सिंह ने ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, चीन, चेक गणराज्य, डेनमार्क, भारत, इंडोनेशिया, इजरायल, जापान, मलेशिया, स्पेन, दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन और अमेरिका में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में 50 से अधिक व्याख्यान प्रस्तुत किए हैं।

Related posts

हर घर दस्तक अभियान : ग्रामीण क्षेत्रों में वैक्सीनेशन पर रहेगा जोर

Jeewan Aadhar Editor Desk

टिकरी बॉर्डर पर आदमपुर क्षेत्र के किसान की मौत

Jeewan Aadhar Editor Desk

आदमपुर बना बिहार, बिना डिग्री के चलता मिला अस्पताल