हिसार

गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा बनेंगी गुजविप्रौवि हिसार की छात्रा लीजा राजकीय पीजी महाविद्यालय की छात्रा मीनाक्षी

हिसार
गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की छात्रा लीजा और राजकीय पीजी महाविद्यालय हिसार की छात्रा मीनाक्षी का गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने के लिए चयन हुआ है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने चयनित छात्राओं को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डा. अनिल भानखड़ ने बताया कि इस चयन की प्रक्रिया में सबसे पहले इन छात्राओं का जिला स्तर पर व राज्य स्तर पर चयन हुआ। बाद में विश्वविद्यालय के विकास, लीजा, अमित व तरणजीत तथा राजकीय पीजी कॉलेज हिसार की सोनिका, मीनाक्षी, रवि और कल्पना को प्री आरडी कैम्प के लिए चुना गया। इन विद्यार्थियों ने चितकारा विश्वविद्यालय, राजपुरा, पंजाब में प्री आरडी कैम्प में भाग लिया। इस आधार पर विश्वविद्यालय की छात्रा लीजा व राजकीय पीजी कॉलेज की छात्रा मीनाक्षी का चयन 26 जनवरी को होने वाली गणतंत्र दिवस परेड के लिए हुआ है।

Related posts

हांसी शहर को शिक्षा हब बनाने में कोटा क्लासिज की नई ब्रांच का होगा अहम रोल : डॉ. प्रतिमा गुप्ता

Jeewan Aadhar Editor Desk

गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के प्रकाश गुरुपर्व पर नगर कीर्तन का आयोजन

Jeewan Aadhar Editor Desk

पुलवामा शहीदों की स्मृति में एनएसएस द्वारा रक्तदान शिविर 27 फरवरी को

Jeewan Aadhar Editor Desk