हिसार

शुभम शर्मा का मात्र 22 वर्ष की उम्र में हुआ तहसीलदार के लिए चयन

हिसार,
हरियाणा स्टाफ स्लैक्शन की हाल ही में जारी हुई एचसीएस (एक्स. बी.आर.) एंड एलाइड सर्विसीज एक्जामिनेशन-2017 की परिणाम सूची में हिसार के गीता कालोनी आजाद नगर निवासी शुभम शर्मा का चयन ए-क्लास तहसीलदार पद के लिए हुआ है। शुभम के पिता सज्जन शर्मा जो कि एक राजकीय शिक्षक हैं और उनकी माता अनिता शर्मा गृहिणी हैं उन्होंने अपने पुत्र की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि शुभम ने यह मुकाम अपनी मेहनत से मात्र 22 वर्ष की आयु में हासिल किया है। उन्होंने बताया कि शुभम ने चंडीगढ़ से बी-टैक की डिग्री हासिल करने के बाद यूपीएससी की तैयारी करते हुए एचसीएस के एग्जाम दिए थे। उसने सीनियर सैकेंडरी की परीक्षा सेंट कबीर स्कूल से की थी जिसमें वह टॉपर रहा था तथा वह अपने स्कूल की सभी कक्षाओं में हमेशा प्रथम स्थान पर रहा। शुभम ने यह मुकाम मात्र 22 वर्ष की उम्र में हासिल किया है। सज्जन शर्मा ने बताया कि शुभम उनका इकलौता बेटा है और उसकी इस उपलब्धि ने उन्हें गौरवान्वित किया है। उन्होंने बताया कि वे मूल रूप से गांव सरसाना के रहने वाले हैं तथा उनके पिता लखमीचंद शर्मा पूर्व सरकारी कर्मचारी रहे हैं तथा उनके स्वयं के दो भाई हैं जिसमें उनके बड़े भाई पवन शर्मा शिक्षाविद हैं व छोटे भाई राजेश शर्मा वकील हैं। शुभम शर्मा की इस उपलब्धि से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।

Related posts

सीएम के हिसार कार्यक्रम रद्द, नहीं होगी नलवा रैली

Jeewan Aadhar Editor Desk

प्रणामी स्कूल में प्राचार्य सिहाग ने फहराया तिरंगा

मेयर व निगम आयुक्त ने किया जनता मार्केट का उद्घाटन

Jeewan Aadhar Editor Desk