फतेहाबाद

8 जनवरी को संभलकर करे यात्रा, रोडवेज कर्मचारी करेंगे चक्का जाम

फतेहाबाद (साहिल रुखाया)
रोडवेज कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और 8 जनवरी को रोडवेज का चक्का जाम करने का ऐलान किया। रोडवेज कर्मचारियों का कहना है कि 8 जनवरी को ट्रेड यूनियनों की देशव्यापी हड़ताल में रोडवेज कर्मचारी भी भाग लेंगे। रोडवेज कि तालमेल कमेटी की ओर से यह निर्णय लिया गया है। रोडवेज की तालमेल कमेटी में हरियाणा की चारों यूनियने शामिल है।
8 जनवरी को हरियाणा में रोडवेज का पहिया जाम करके कर्मचारी बस स्टैंड परिसर में धरने प्रदर्शन के माध्यम से अपनी बात सरकार तक पहुंचाएंगे। आज रोडवेज यूनियन ने तालमेल कमेटी के साथ मिलकर बस स्टैंड परिसर में नारेबाजी कर प्रदर्शन भी किया।
मीडिया से बातचीत करते हुए तालमेल कमेटी के वरिष्ठ सदस्य दलबीर किरमारा ने बताया कि रोडवेज कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। रोडवेज के कर्मचारी 8 जनवरी को ट्रेड यूनियनों की हड़ताल में शामिल होंगे। इस दिन हरियाणा में एक भी रोडवेज बस नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्यों की ट्रेड यूनियनों से भी बात हो चुकी है। एक ट्रेड यूनियन को छोड़कर पूरे देश में 10 ट्रेड यूनियन उनके साथ हड़ताल में शामिल हो रही है।

Related posts

परीक्षाओं से तनाव लेने की बजाए अपने जीवन का लक्ष्य मानकर करें इसकी तैयारी : उपायुक्त

Jeewan Aadhar Editor Desk

हे राम! लॉकडाउन में ठेकेदारों ने बेच दी हजारों पेटी शराब

जिला को स्वच्छ व सुंदर बनाने में सभी नागरिक अपना योगदान दें : समवर्तक सिंह

Jeewan Aadhar Editor Desk