फतेहाबाद

3 युवकों ने शहर में फैलाई दहशत, सरेआम बिखेरे नोट

फतेहाबाद (साहिल रूखाया)
डीएसपी रोड पर स्थित गली में आज तीन युवकों द्वारा दहशत फैलाने की मंशा से नोट उछाले गए। एक युवक भागता हुआ नोट उछलता जा रहा था वही दो युवक मोटरसाइकिल पर उसके पीछे- पीछे चल रहे थे। इन लोगों के द्वारा गली के लोगों को चेतावनी भी दी गई कि वह इन नोट को हाथ न लगाएं। इतना कहकर यह तीनों युवक एक ही मोटरसाइकिल पर बैठकर भाग निकले।

इन युवकों की फुटेज एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस फुटेज के अंदर लाल शर्ट पहने हुए व्यक्ति आगे आगे भाग रहा है और पीछे मोटरसाइकिल पर दो युवक उसके पीछे चल रहे हैं। मोहल्ले के लोगों के द्वारा तुरंत मामले की सूचना पुलिस को स्वास्थ्य विभाग को दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गली में बिखरे 10 और 20 के नोटों को सावधानीपूर्वक कब्जे में ले लिया।

मोहल्लावासी राकेश मुंजाल ने बताया कि तीन युवकों द्वारा इस तरह भय पैदा करने की हरकत को अंजाम दिया गया है। इन लोगों के द्वारा गली में 10-10 और 20-20 के नोट बिखेरे है। इन युवकों के द्वारा गली के लोगों को चेतावनी दी गई कि वह नोटों को हाथ न लगाएं। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नोटों को कब्जे में ले लिया है।

Related posts

हरियाणा रोड़वेज बस ने किया पप्पूराम की गरीबी में आटा गिला

Jeewan Aadhar Editor Desk

बेबस किसान : प्रदेशभर में जलती रही गेहूं, कहीं फायर बिग्रेड नहीं पहुंची तो कहीं बिजली निगम की लापरवाही आई सामने

परीक्षाओं से तनाव लेने की बजाए अपने जीवन का लक्ष्य मानकर करें इसकी तैयारी : उपायुक्त

Jeewan Aadhar Editor Desk