हिसार

पुलिस को आते देख भागे युवक, बाइक फिसलने से 2 की मौत—1गंभीर, थाना प्रभारी को लगी चोट

हिसार,
सुबह करीब 5 बजे संदिग्ध बाइक सवार युवकों का पीछा कर रही पुलिस की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में सिटी थाना प्रभारी को चोट लगी है। वहीं संतुलन बिगड़ने से गिरे बाइक सवारों में 2 की मौत हो गई वहीं एक घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, सोमवार अलसुबह गश्त रही पुलिस की टीम को तीन युवकों पर चोर होने का शक हुआ। शक के आधार पर पुलिस ने तीनों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने बाइक लोहा मंडी की तरफ दौड़ा दी। पुलिस की टीम ने उनका पीछा करना आरंभ कर दिया। इस दौरान युवकों की बाइक फिसल गई। युवकों को बचाने के चक्कर में पुलिस की गाड़ी भी एक दुकान में जा लगी। इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई जबकि तीसरा घायल हो गया।
वहीं गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से सिटी थाना प्रभारी को काफी चोट लगी है। पुलिस ने दोनों युवकों के शव कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिए है। जबकि घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Related posts

रक्तदान महोत्सव का आयोजन, आदमपुर में रक्तदान के लिए उमड़ी भीड़

द कश्मीर फाइल्स मूवी के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी से सावधान रहें नागरिक : एसपी लोकेन्द्र सिंह

भारतीय संविधान विश्व में सबसे बेहतरीन : उपायुक्त

Jeewan Aadhar Editor Desk