हिसार

एटलस साइकिल कंपनी के मालिक की पत्नी की संदिग्ध मौत

नई दिल्ली,
एटलस साइकिल कंपनी के मालिकों में से एक संजय कपूर की पत्नी नताशा कपूर (57) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। दिल्ली पुलिस शुरुआती जांच में इसे खुदकुशी बता रही है। लेकिन कमरे का दरवाजा खुले की होने की वजह से पुलिस इसे संदिग्ध मानकर कई एंगल से जांच कर रही है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के औरंगजेब लेन स्थित कोठी में उनका शव पंखे से लटका मिला। पुलिस के मुताबिक नताशा कपूर ने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि वह अपनी जिंदगी से खुश नहीं थी। नई दिल्ली जिले की तुगलक रोड थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। बुधवार को नताशा कपूर का पोस्टमॉर्टम आरएमएल अस्पताल में कराया गया।
पोस्टमॉर्टम के बाद नताशा कपूर के शव को परिजनों को सौंप दिया गया। बुधवार को लोधी रोड स्थित श्मशान घाट में नताशा कपूर का अंतिम संस्कार किया गया। बताया जा रहा है कि संजय कपूर का परिवार दिल्ली के औरंगजेब लेन में रहता है।

पंखे से लटका मिला शव
मंगलवार दोपहर जब उनकी पत्नी नताशा कपूर ने लंच नहीं किया, तो परिवार के सदस्य उनको ढूढ़ने लगे। संजय कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर ने फोन किया, तो नताशा कपूर ने फोन भी नहीं उठाया। इसके बाद नताशा कपूर का शव एक कमरे में चुन्नी के फंदे से पंखे से लटका मिला। परिजनों ने चुन्नी काटकर नताशा कपूर के शव को फंदे से नीचे उतारा। इसके बाद डॉक्टर को बुलाया गया और डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। इसके बाद बेटे सिद्धांत कपूर ने मंगलवार शाम इसकी सूचना पुलिस को दी।

Related posts

विनोद कड़वासरा बने वन्य जीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (डब्ल्यूसीसीबी) भारत सरकार के वालंटियर सदस्य

अग्रोहा धाम ने कोरोना के बचाव के लिए सरकार को हर प्रकार का सहयोग करने का आश्वासन दिया

Jeewan Aadhar Editor Desk

प्रधानमंत्री जन औषधी केंद्र का ताला तोड़ हजारों रुपयों की दवाईयां व नगदी चुराई