हिसार

किसान सभा 6 को बजट की प्रतियां फूंकेगी

हिसार,
केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा कल पेश किये गये बजट को सिरे से नकारते हुए अखिल भारतीय किसान सभा ने बजट का पुरजोर विरोध करते हुए इसे किसान विरोधी व गुमराह करने वाला बताया है। सभा के जिला सचिव सूबेसिंह बूरा ने बताया कि खाद व बीज में भारी वृद्धि के विरुद्ध किसान 6 फरवरी को एसडीएम कार्यालय पर बजट की प्रतियां फूंकेगी तथा इसके बाद तहसील के गांव-गांव में ये प्रतियां फूंकी जाएंगी। इस सम्बंध में निकट के गांव फ्रांसी में तहसील प्रधान बारुराम मुकलान की अध्यक्षता में किसान सभा की बैठक हुई जिसमें सर्वसम्मति से गांव की इकाई का गठन किया गया जिसमें सतबीरर डुड्डी को प्रधान, राजमल भांभू को सचिव, सुरेन्द्र काजला वित्त सचिव, मनोज काजला, महेन्द्र सिंह जाखड़, संदीप भांभू व पूर्व सरपंच केहर सिंह भांभू को उपप्रधान, जगमाल सिंह, सुंदर सिंह, सतबीर नम्बरदार व ताराचंद कालिया को सहसचिव व मामनचंद काजला को मुख्य सलाहकार चुना गया।
किसानों को संबोधित करते हुए सूबेसिंह बूरा ने कहा कि आम बजट में किसानों को पूरी तरह से नजरंदाज किया गया है। हर बजट में किसानों को दी जाने वाली राहत खत्म कर दी गई। इस बजट में डीएपी खाद का कट्टा 300 रुपए व यूरिया खाद 30 रुपए प्रति कट्टा महंगा कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त दवाईयों एवं कृषि औजारों में भारी वृद्धि कर दी गई इसलिये बैठक में फैसला लिया गया कि 6 फरवरी को उपमंडल कार्यालय पर किसानों द्वारा बजट की प्रतियां जलाई जाएंगी। इसके पश्चात प्रत्येक गांव में आम सभा करके इस बजट की होली जलाते हुए 7 मार्च को जींद में विशाल प्रांतीय स्तर की रैली करके उसमें निर्णायक लड़ाई लडऩे की घोषणा की जाएगी।

Related posts

लूटकर जिंदा जलाया गया व्यापारी बिलासपुर से पकड़ा गया

हैफेड गोदाम में लगी आग, काफी मात्रा में गेहूं जली

एलआईसी के उत्तर भारत क्षेत्र 2019-20 की ट्रॉफी विजेता बने हिसार के विकास अधिकारी बलदेव कुमार विकास अधिकारी बलदेव कुमार के सम्मान में विजय यात्रा का किया आयोजन हिसार। भारतीय जीवन बीमा निगम के विकास अधिकारी बलदेव कुमार के सम्मान में आज शहर में विजय यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का आयोजन विकास अधिकारी बलदेव कुमार को पूरे उत्तर भारत में नेच पॉलिसी के अंतर्गत प्रथम पुरस्कार मिलने की खुशी में किया गया। उल्लेखनीय के राजस्थान के जैसलमेर में भारतीय जीवन बीमा निगम उत्तरी क्षेत्र के ‘एलआईसी टॉप परफॉर्मर्स विकास अधिकारी सम्मेलनÓ का आयोजन किया गया। सम्मेलन का आयोजन भारतीय जीवन बीमा निगम के उत्तर क्षेत्रीय अध्यक्ष अनूप कुमार के नेतृत्व में हुआ। निगम के उत्तर भारत क्षेत्र के अंतर्गत रोहतक मण्डल, करनाल मण्डल, जोधपुर मण्डल, बीकानेर मण्डल, उदयपुर मण्डल, जयपुर मण्डल, चंडीगढ़ मण्डल, जालंधर मण्डल, लुधियाना मण्डल, शिमला मण्डल तथा जम्मू-कश्मीर की मण्डल तथा दिल्ली की तीनों मण्डल आते हैं। सम्मेलन में हिसार शाखा1 के विकास अधिकारी बलदेव कुमार को पूरे ‘उत्तर भारत क्षेत्रÓ में नेच-पॉलिसी के अंतर्गत प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। यह पुरस्कार हासिल कर बलदेव कुमार ने पूरे जोन में न सिर्फ हिसार का अपितु पूरे रोहतक मण्डल का नाम ऊंचा करने का काम किया। इसके लिए शाखा प्रबंधक राकेश वत्स, सहायक शाखा प्रबंधक (विक्रय) बलराज चौधरी तथा हिसार की पूरी प्रशासनिक और मार्केटिंग टीम बधाई की पात्र है। सम्मान समारोह में शाखा प्रबंधक राकेश वत्स ने कहा कि विकास अधिकारी बलदेव कुमार व उनकी पूरी टीम इस सम्मान की असली हकदार है। उत्तर भारत क्षेत्र 2019-20 की ट्रॉफी विजेता विकास अधिकारी बलदेव कुमार ने कहा कि यह सम्मान प्राप्त कर वह खुद को बहुत गौरवान्वित वह महसूस करते हैं। उनको इस बात की खुशी है कि वह भारतीय जीवन बीमा निगम के साथ जुड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय जीवन बीमा निगम की हिसार शाखा-1 के सभी प्रशासनिक अधिकारियों का सहयोग और मार्गदर्शन ही उन्हें लगातार सफलता दिला रहा है।

Jeewan Aadhar Editor Desk