हिसार

मेयर गौतम सरदाना ने की कोर्ट विजिट, विभिन्न विकास कार्यो का लिया जायजा

हिसार,
मेयर गौतम सरदाना गुरुवार को न्यायालय परिसर पहुंचे। इस अवसर पर बार प्रधान मोहित अरोड़ा ने उनका स्वागत किया। मेयर गौतम सरदाना ने टीम के साथ पूरे न्यायलय परिसर में बार की तरफ से करवाए जा रहे विकास कार्यो को देखा और सराहना की। मेयर ने अपने दौरे में पब्लिक पार्क, बार-रूम, लिटिगेट हाल, लाइब्रेरी व कैफेटेरिया का मुआयना किया। मेयर सरदाना ने कहा कि बार को निगम की तरफ से हर सम्भव मदद दी जाएगी। बार द्वारा वकील और मुवक्किल के साथ आमजन की सुविधाओ को ध्यान में रखकर कार्य करवाना बहुत ही सराहनीय कदम है। इस मौके पर बार के सचिव सुनील पूनिया बिश्नोई, संजय सिंह, प्रदीप सिंह बाजिया, सरदार बलविंदर सिंह विवेक सैनी, संदीपन शर्मा, बन्टी कुकरेजा आदि अधिवक्तागण मौजूद थे।।

Related posts

8 वर्षीय बच्ची के साथ पड़ोसी नाबालिग युवक ने किया दुष्कर्म—मामला दर्ज

विधायक गुप्ता को ज्ञापन सौंपकर जिला मौलिक मुख्याध्यापक एसोसिएशन ने रखी मांग

हमलावरों की गिरफ्तारी के बिना रिकवरी व बिजली चोरी पकडऩे का काम नहीं होगा : दलबीर श्योराण