हिसार

सांसद बृजेंद्र सिंह ने खुला दरबार लगाकर सुनी जनता की समस्याएं

200 से अधिक शिकायतों पर सुनवाई करते हुए अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

हिसार,
हिसार के सांसद बृजेंद्र सिंह ने आज अपने पीएल, स्थित आवास पर खुला दरबार लगाकर जन समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने 200 से अधिक लोगों की समस्याओं को सुना। कई समस्याओं के समाधान में लिए उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अनेक समस्याओं के लिए उन्होंने चंडीगढ़ व पंचकूला स्थित विभागों के मुख्यालय में फोन कर इनके समाधान के संबंध में बातचीत की। इस अवसर पर हरियाणा के पूर्व मंत्री अतर सिंह सैनी, पूर्व मंत्री कमल सिंह, हिसार संसदीय क्षेत्र के निगरानी समिति के चेयरमैन प्रोफेसर मनदीप मलिक, अनिल गोदारा, सुदेश चौधरी, सरोज सिहाग, उदयवीर पूनिया, जिला सचिव कृष्ण बिश्नोई, विभिन्न गांवों के सरपंच, विभागों के अधिकारी व बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related posts

अनाज मंडी को स्काडा जलघर से नहीं जोड़ रहा जनस्वास्थ्य विभाग: कमला बंसल

हिसार—सिरसा हाइवे पर भयानक हादसा, 5 युवकों की मौत, मृतकों की नहीं हो पाई पहचान

चारनोंद में नवनिर्मित श्री गुरु जंभेश्वर मंदिर का लोकार्पण

Jeewan Aadhar Editor Desk