हिसार

गुरुद्वारा गोबिंद नगर में अखंड पाठ का भोग, शब्द कीर्तन 8 को

श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस पर किया आयोजन

विभिन्न रागी जत्थे करेंगे शब्द कीर्तन

हिसार,
डाबड़ा चौक स्थित गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गुरुद्वारा गोबिंद नगर की ओर से श्री गुरु तेग बहादुर जी हिंद की चादर के शहीदी दिवस पर 8 दिसंबर को गोविंद नगर गुरुद्वारा में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। गुरुद्वारा के सचिव स. सुखसागर सिंह ने बताया कि 6 दिसंबर को 10 बजे गुरुद्वारा का अखंड पाठ शुरू किया गया तथा 7 दिसंबर को 9:30 बजे मध के पाठ का भोग किया गया। इसी कड़ी में 8 दिसंबर को श्री अखंड पाठ साहेब का भोग प्रात: 9:30 बजे किया जाएगा व इसके उपरांत रागी जत्था भाई निरवैर सिंह 10 से 10:30 बजे, रागी जत्था बीबी संदीप कौर 10:30 से 11:00 व 11 से 1 बजे तक रागी जत्था भाई बलवंत सिंह शब्द कीर्तन करेंगे। सरबत की भलाई के लिए अरदास व समाप्ति दोपहर 1 बजे की जाएगी। अरदास के उपरांत गुरु का अटूट लंगर बरताया जाएगा।

Related posts

किसान सभा का उपायुक्त कार्यालय के समक्ष बेमियादी धरना सातवें दिन भी जारी

हवलदार बबीता बनी सहायक उप—निरीक्षक, एसपी ने लगाया स्टार

Jeewan Aadhar Editor Desk

महात्मा ज्योतिबा फूले ने जगाई समानता व शिक्षा की अलख : हनुमान वर्मा