राशिफल

6 मार्च 2020 : जानें शुक्रवार का राशिफल

6 मार्च 2020 : जन्म तारीख से जानें अपना राशिफल

मेष
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। ऑफिस में आज कोई नया काम मिलेगा, जिसे पूरा करने में आप सफल रहेंगे। आज आपकी सेहत फिट रहेगी। आज आप दूसरों के सामने अपनी बात को स्पष्ट रूप से कहने की पूरी कोशिश करेंगे। शाम को परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिलेगी। कोई आपसे किसी महत्वपूर्ण मामले में राय भी ले सकता हैं। फालतू के खर्चें से बचें। जरूरतमंद को भोजन कराएं, पूरे दिन सफलता मिलती रहेगी।

वृष
आज आपका काम में मन लगेगा। जो विद्यार्थी विदेश में शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन फेवरेबल है। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आपको शिक्षकों से पढ़ाई में मदद मिलेगी। करियर से संबंधित नए अवसर आपको प्राप्त होंगे। जीवनसाथी से कार्यों में सहयोग मिलता रहेगा। आज अचानक किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। आज मां दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं, सभी समस्यायों से छुटकारा मिलेगा।

मिथुन
आज पैसों से जुड़ा किसी भी तरह का रिस्क ना लें। कोई भी बड़ा कदम लेने से पहले आपको एक बार अच्छे से सोच-विचार कर लेना चाहिए। आज काम का बोझ अधिक होगा।इस राशि के छात्रों का आज दोस्तों के साथ मेल-जोल बढ़ेगा। आज आप अपनी गलतियों को सुधारने की पूरी कोशिश करेंगे। बच्चों के साथ कहीं घूमने का प्लान बनेगा। मंदिर में दर्शन के लिए भी जायेंगे।अपने ईष्टदेव को प्रणाम करें,पारिवारिक रिश्तें मजबूत होंगे।

कर्क
आज स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, महिलायें इस बात का ज्यादा ख्याल रखें। ऑफिस में किसी व्यक्ति से आपकी अनबन हो सकती है, इसलिए वाणी पर सयम रखें। किसी से फालतू बहस करने से आपको बचना चाहिए। अपने काम के लिये आपको एक टाइम टेबल बनाकर चलना चाहिए, तभी आपका काम पूरा होगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। किसी भी चीज़ के लिये ज्यादा परेशान होने के बजाय धैर्य बनाये रखें। मां दुर्गा की धूप, दीप से पूजा करें, कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।

सिंह
आज सफलता आपके कदम चूमेगी। आप अपनी ताकत और प्रतिष्ठा से पहचाने जायेंगे। आप किसी समारोह में जाने की योजना बनायेंगे| इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अन्य दिनों की अपेक्षा फायदेमंद रहेगा। उनका ध्यान पढ़ाई-लिखाई पर केन्द्रित रहेगा। राजकीय कार्यों में आपको सफलता मिलने के आसार हैं। आज कहीं रूका हुआ धन की प्राप्ति होगी। मंदिर में घी दान करें, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कन्या
आज आपका कोई अधूरा काम पूरा हो जायेगा। इस राशि के विद्यार्थियों को करियर में सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ बढ़ेगी। कामकाज से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। आपके सोचे हुए काम पूरे हो जायेंगे। जीवनसाथी के साथ घुमाने जायेंगे। कार्यों में माता-पिता का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। लवमेटस के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। कन्या के पैर छूकर आशीर्वाद लें, पूरा दिन अच्छा बितेगा।

तुला
आज आपका कोई जरूरी काम आलस्य के कारण अधूरा रह जाएगा।लेकिन जीवनसाथी की मदद से सब ठीक हो जायेगा। आज प्रोपर्टी लेने का मन बनायेंगे। आज वाहन चलते समय सावधानी बरतें। घर में नये मेहमान आने का योग बन रहा है। बड़े भाई के सहयोग से आज कोई अधुरा काम पूरा होगा। बेडरूम में अपने बैड के पास एक लव बर्ड का स्टेचू रखे,जीवनसाथी से बड़ रही अन बन दूर होंगी और रिश्तों में मधुरता आयेंगी।

वृश्चिक
आज किसी खास काम में आपको भाई-बहन से सहयोग मिलेगा। आप अपने परिवार वालों के साथ कुछ बेहतरीन पलों का आनंद उठायेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।आपके अधूरे काम पूरे होंगे। अविवाहित जातकों को विवाह का प्रस्ताव मिलेगा। आपका दाम्पत्य जीवन मधुरता से भरपूर रहेगा।आज आप अपने व्यक्तित्व के दम पर कुछ लोगों को अपने फेवर में कर लेंगे, जिसका आपको पूरा फायदा मिलेगा। मंदिर के साफ-सफाई में योगदान दें, जीवन में सभी लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

धनु
आज परिवार का सहयोग मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में आप कामयाब रहेंगे। आपका दिन मौज-मस्ती में बीतेगा। कारोबार में आपको उम्मीद से अधिक लाभ होगा। इस राशि के छात्र आज मित्रों के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। आज आपकी मेहनत रंग लायेगी। दाम्पत्य रिश्तों में चल रही अनबन आज ख़त्म होगी। माँ लक्ष्मी को सफेद पुष्प अर्पित करें,सभी समस्याओं का समाधान निकलेगा।

मकर
आज आपके रूके हुए काम पूरे होगे। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। ऑफिस में आज सभी काम बहुत आसानी से पूरे होंगे। कई मामलों में आप बेहद व्यवहारिक रहेंगे। आप जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की कोशिश करेंगे। आज किसी काम में आपको दोस्तों का सहयोग मिलेगा। शाम तक आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। परिवार वालों के साथ घूमने की प्लानिंग करेंगे। माँ दुर्गा को नारियल अर्पित करें, स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

कुंभ
आज आपका काम समय पर पूरा हो जायेगा। धन में वृद्धि होगी। बिजनेस पार्टनर के साथ मिल कर किए गए कामों से आपको फायदा होगा। आज कोई रिश्तेदार आपके घर मिलने आयेगा। जीवन में मित्रों का सहयोग भी आपको मिलता रहेगा। कुछ नए लोगों से मुलाकात भी आपके लिए फायदेमंद रहेगी। दाम्पत्य जीवन प्रेमपूर्वक व्यतीत होगा। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को कुछ बेहतर मौके मिलेंगे। चींटियों को आटा डालें, रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

मीन
आज किए गये कार्यों का नतीजा आपके पक्ष में होगा। इस राशि के जो लोग कॉस्मेटिक का कारोबार कर रहे हैं, उनके लिये दिन ठीक रहेगा। कार्यों में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक रूप से भी सब कुछ अच्छा रहेगा। कार्यों में जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक रिश्तें मजबूत होंगे| व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा| लवमेटस के दिन अच्छा रहने वाला है, कहीं घुमाने का प्लान बनायेंगे। मंदिर में दही का दान करें, बिजनेस में फायदा होगा।

Related posts

16 May 2023: आज बजरंगबली की कृपा से मिथुन, कर्क और धनु राशि वालों को व्यवसाय में मिलेगा जबरदस्त लाभ

राशिफल: 16 अप्रैल 2018, सोमवार

26 जुलाई 2021 : जानें सोमवार का राशिफल