हिसार

महिला सशक्तिकरण को लेकर सच्चाई सरकार के दावों के विपरीत : शकुृंतला जाखड़

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर सर्व कर्मचारी संघ व जनवादी महिला समिति ने किया आम सभा का आयोजन

हिसार।
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर सर्व कर्मचारी संघ व जनवादी महिला समिति द्वारा नगर निगम हिसार के प्रांगण में आम सभा का आयोजन किया। आम सभा में निगम में कार्यरत सभी महिलाओं ने भाग लिया। आम सभा की अध्यक्षता यूनियन की इकाई उप प्रधान सूरजमुखी ने की व संचालन राज्य के मुख्य संगठन सचिव राजेश बागङी ने किया।
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आई महिलाओं को संबोधित करते हुए जनवादी महिला समिति की राज्य प्रधान शकुन्तला जाखड ने बताया कि देश व प्रदेश की भाजपा सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर दे रही हैं लेकिन सच्चाई इससे विपरीत है। उन्होंने कहा कि महिलाएं जहां काम करती हैं वहां अधिकतर में काम के घंटे निश्चित नही है और कार्य स्थलों पर महिलाओं का सभी तरह उत्पीडऩ हो रहा। महिलाओं के उत्पीडऩ के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि महिलाओं को काम करने का पूरा वेतन नही दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आज भी बराबरी का दर्जा नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि महिला विरूद्ध अपराधों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन सरकार इन पर लगाम लगाने में विफल साबित हुई है।
राज्य प्रधान ने कहा कि लोकसभा व विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण नहीं दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि आज हम सब महिलाओं ने यह प्रण लेने की जरुरत है अपने हको को लेने के लिए एक जुट होकर लङना पङेगा ।
आम सभा को छबीलदास मौलिया, सोना देवी, अशोक सैनी, सुरेन्द्र मान, दीपक लोट, प्रवीण कुमार, बिशन सिंह, सुनील कांगड़ा, सोना देवी, निर्मला देवी, बेबी, जानकी देवी, रानी, सुमन, सुनीता, ऊषा व सेवा देवी आदि ने भी सम्बोधित किया।

Related posts

विंग कमांडर साहिल गांधी का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, पूरा हिसार शहर उमड़ा अंतिम विदाई पर

Jeewan Aadhar Editor Desk

सब्जी की खेती कर सालभर मुनाफा कमा सकते किसान : विशेषज्ञ

12 सितंबर 2018 को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम

Jeewan Aadhar Editor Desk