दुनिया

महिलाएं अपनी सुरक्षा व अधिकारों के लिए जागृत हों : नीना हानसेन

हिसार,
नॉर्वे के शहर लोरेनसकोग में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर वंडर वूमेन विषय अधीन बहुत धूमधाम के साथ मनाया गया। ओवरसीज कांग्रेस यूरोप की महिला विंग की प्रधान और यूरोप की कन्वीनर डा. सोनिया की अध्यक्षता में हुए इस समागम में ओस्लो की मेयर रागनहलड बेरगंहम मुख्य मेहमान के तौर पर शामिल हुई। समागम के मुख्य वक्ता प्रसिद्ध लेखिका नीना हानसेन ने कहा के महिलाएं अपनी सुरक्षा के लिए खुद जागरूक हों। उन्होंने कहा कि संसार की कुल जनसंख्या में आधी महिलाएं हैं। परंतु मर्द प्रधान समाज में महिलाओं को उनके पूरे अधिकार नहीं दिए जा रहे हैं बल्कि महिलाओं को मर्द प्रधान समाज ने गुलाम बना कर रखा हुआ है जिस कारण महिलाओं का जीवन समस्याओं के साथ भरा हुआ है। उन्होंने कहा कि औरतों को अपने अधिकार प्राप्त करने के लिए उन्हें खुद हिम्मत करनी पड़ेगी। डॉक्टर सोनिया ने कहा कि औरतों को अपनी गुलामी से छुटकारा पाने के लिए अधिक से अधिक पढ़ाई करते हुए ऊंची शिक्षा हासिल करनी चाहिए। मंच संचालन का दायत्व सोफी वेगा वालब्रतन्न ने बाखूबी निभाया। इस मौके पर भारत सहित अलग-अलग देशों की महिलाओं द्वारा समाज के लिए विलक्षण सेवाएं निभाने के लिए प्रसिद्ध लेखिका नीना हानसेन सहित तीन महिलाओं को वंडरवुमन नाम के सम्मान के साथ सम्मानित किया गया। उलेखनीय है कि प्रसिद्ध लेखिका नीना हानसेन का कहना है कि उनको भारत से बेहद लगाव है इसी वजह से वे भारत भ्रमण पर दो बार आ चुकी हैं। इस मौके प्रीतपाल कुरैशी, अना डीरदा, गुरमिंदर कौर, गुरबख्श कौर भी मौजूद थी।

Related posts

शर्मनाक : मंत्री ने की महिला सांसद से रेप की कोशिश

Jeewan Aadhar Editor Desk

तेज दौड़ रही थी पूर्व प्रधानमंत्री की कार..पुलिस काट दिया चालान

रातोंरात बना एशिया का सबसे अमीर आदमी