हिसार

कोरोना के कारण भाभड़ा बिरादरी का 28 को होने वाला जागरण स्थगित

हिसार,
भाभड़ा बिरादरी, हिसार की ओर से हर साल भाभड़ा बिरादरी गुरुद्वारा के पास मौहल्ला डोगरान में करवाये जाने वाले माता के जागरण को इस बार कोरोना वायरस के कारण स्थगित कर दिया गया है। आज इस सम्बंध में बिरादरी की कार्यकारिणी की बैठक प्रधान देवकीनंदन की अध्यक्षता में हुई जिसमें कहा गया कि पिछले एक माह से 29वें माता के जागरण की तैयारियां की जा रही थीं किंतु कोरोना वायरस की गंभीरता को देखते हुए तथा जिला प्रशासन व प्रदेश सरकार के आदेशों को देखते हुए 28 मार्च को होने वाले जागरण को स्थगित कर दिया गया। जागरण की नई तिथि पुन: बैठक कर घोषित की जाएगी। बैठक में भाभड़ा बिरादरी के प्रधान देवकीनंदन के अलावा भाई चरणजीत सिंह, प्रेम दिवान, सुरेन्द्र सेठी, जगदीश डिगगा, कमल डिगगा, हन्नी डिगगा, हरीश डिगगा, मनोज डिगगा मौजूद रहे।

Related posts

रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं डीजल के दाम, पेट्रोल भी नहीं है पीछे, यहां जानें आज का भाव

Jeewan Aadhar Editor Desk

अभी 14 दिन कंटेनमेंट जॉन में ही रहेगी एमसी कॉलोेनी, अर्बन एस्टेट क्षेत्र

Jeewan Aadhar Editor Desk

जी.पी.डी.पी. के प्रशिक्षण कार्यक्रम में कई विभागों ने दिखाई रुचि