हिसार

शिकारी कुत्तों ने नीलगाय को बुरी तरह से घायल किया

हिसार,
जिले के गांव मल्लापुर—असरांवा रोड पर शिकारी कुत्तों ने एक नीलगाय को हमला करके बुरी तरह से घायल कर दिया। सूचना मिलने पर अखिल भारतीय जीव रक्षा से विनोद खिलेरी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। विभाग की तरफ से उप निरीक्षक दिनेश जांगड़ा विभाग की एंबुलैंस के साथ पहुंचे और घायल नीलगाय का प्राथमिक उपचार शुरू किया। इस दौरान लॉकडाउन की मर्यादा का विशेष ध्यान रखा गया। टीम सदस्यों ने राजवीर गोदारा, विक्रम गोदारा, नरेश पूनिया, विक्रम पूनिया व नवनीत जांगड़ा आदि सदस्यों के सहयोग से घायल वन्य प्राणी को हिसार के हिरण पार्क भिजवाया। इस दौरान एनजीओ विनोद खिलेरी के पैर में कुछ चोट आई परंतु वन्य प्राणी 1972 के तहत उन्होंने वन्य प्राणी को बचाकर सराहनीय कार्य किया।
इस दौरान विनोद खिलेरी एवं टीम के अन्य सदस्यों ने ग्रामीणों को कोरोना से बचने एवं सावधानीपूर्वक रहने की अपील की। उन्होंने युवाओं को वैश्विक महामारी से बचने के लिए प्रेरित किया और आपस में सहयोग कर संकट की घड़ी से देश को बचाने की अपील की।

Related posts

लंबी दूरी की बसें बंद की गई तो किसी भी समय चक्का जाम : कमेटी

Jeewan Aadhar Editor Desk

भाटला में वीर-शहीद का श्रद्धांजलि दिवस आयोजित

18 जून 2019 को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम