हिसार

राजेश हिन्दुस्तानी बीमारी की हालत में भी लोगों को कर रहे जागरुक

अपनी माता के साथ ब्राह्मण धर्मशला में रुके हुए हैं राजेश हिन्दुस्तानी

हिसार,
‘जागो मानव-बनो इंसान’ संस्था के अध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता गंगापुत्र राजेश हिन्दुस्तानी निमोनिया ठीक होने के बाद सिविल हस्पताल से ब्राह्मण धर्मशाला में घर में ठीक व्यवस्था नहीं होने के कारण अपनी माता गंगा देवी के साथ कई दिनों से रुके हैं क्योंकि डाक्टरों ने उन्हें दवाइयों के साथ आराम और स्वास्थ्य पर ध्यान देने के लिए कहा है। हिन्दुस्तानी के तन और मन में समाजसेवा व देशभक्ति का जज्बा है वे लोगों को कोरोना वायरस के बारे में तथा समाजहित के बारे में जागरुक करने में अब भी लगे हुए हैं। हिन्दुस्तानी बीमारी की हालत में भी लगातार जन सेवा में लगे रहे जिसके चलते उनका निमोनिया बिगड़ गया और वे गंभीर हालत के बाद अब स्वस्थ हो रहे हैं।
हिन्दुस्तानी ने बताया कि जहाजपुल स्थित ब्राह्मण धर्मशाला वे तथा उनकी माता के अलावा 74 लोगों को ठहराया गया है जिनमें तीन महिलाएं भी हैं। इनमें यूपी, बिहार, राजस्थान के मजदूर व बैंक कर्मी भी हैं। 3 महिलाओं सहित 14 लोगों को प्रशासन ने उनके घरों को भिजवाया जबकि 60 लोग अभी भी वहां पर हैं। सिविल अस्पताल के डाक्टर द्वारा दिमागी ऊर्जा के टिप्स देने, सकारात्मक संदेश, योगा और बेहतर भोजन व्यवस्था के चलते जो लोग घर के लिए बेचैन थे उनका अब मन लग गया है। पुलिस व प्रशासन तथा खाना भेजने वाली संस्थाओं का धन्यवाद व्यक्त करते हुए हिन्दुस्तानी इन लोगों को लगातार देशहित व समाजहित के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित भी कर रहे हैं। हिन्दुस्तानी ने कहा कि हमारे लिए यह सीखने का स्वर्णिम मौका है जो हमारे जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है। हिन्दुस्तानी उन लोगों में देशभक्ति के नारों भारत माता की जय, वंदे मातरम, सत्यमेव जयते, इंकलाब-जिंदाबाद, जय हिंद से उत्साह बढ़ाने का काम कर रहे हैं। हिन्दुस्तानी ने कहा कि कोरोना से डरने की जरूरत नहीं है। प्रशासन, सरकार तथा आपस के सहयोग से व सावधानी बरत कर कोरोना से बचा जा सकता है। उन्होंने कोरोना से देश दुनिया को बचाना है, कोरोना को भगाना है के नारे भी लगाए गए। 5 अप्रैल को रात्रि 9 बजे धर्मशाला में दीपक भी जलाए गए। हिन्दुस्तानी की माता गंगा देवी ने सबको बुलाकर महामारी कोरोना के दुनिया से समाप्त होने की प्रार्थना की। वहीं धर्मशाला में डॉ. रिंकी, दीपम शर्मा, शालू आदि लगातार लोगों को जागरुक करने आ रहे हैं।

Related posts

रोटरी क्लब स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से 18 को लगाएगा निशुल्क कोरोना वैक्सीनेशन कैंप

Jeewan Aadhar Editor Desk

रोडवेज बस से बाइक टकराई, युवक की मौत

कोरोना केस मिलने पर जिला में 6 नए कंटेनमेंट जोन बनाए

Jeewan Aadhar Editor Desk