हिसार

कोरोना महामारी : हिसार जिले के लिए आई अच्छी ख़बर

हिसार,
कोरोना महामारी के बीच हिसार के लिए अच्छी ख़बर है कि पीड़ित बुजुर्ग की दूसरी रिपोर्ट भी नेगटिव आई है। इसके साथ ही अब जिले में कोई एक्टिव मामला नहीं बचा है। दोपहर को गुरुग्राम से मिली रिपोर्ट में पीड़ित बुजुर्ग संक्रमण से बाहर है।
इससे पहले जिला अस्पताल प्रशासन की ओर से पीड़ित बुजुर्ग के संपर्क में आए 19 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इनमें बुजुर्ग की पत्नी, बेटा, दामाद, दोहती, नगर निगम के दो अधिकारियों सहित पांच कर्मचारी व दो अन्य शामिल हैं। वहीं बुजुर्ग के संपर्क में आने की आशंका पर कॉलोनी के 14 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है।
बता दें, अस्पताल प्रशासन ने बुजुर्ग के छह परिजनों को जीजेयू में और नगर निगम के दो अधिकारियों सहित पांच लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है।

Related posts

जिलेभर में 27 सितम्बर से एक माह के लिए धारा-144 लागू

Jeewan Aadhar Editor Desk

आधी रात समाज के युवकों को पुलिस ने उठाया तो भड़के लोगों ने थाने के आगे किया रोड जाम

आदमपुर में सड़क पर बना ‘स्विमिंग पूल’, बच्चों ने जमकर की मस्ती

Jeewan Aadhar Editor Desk