हिसार

राजेश हिन्दुस्तानी ने संकट की घड़ी में लोगों की सहायता करने वाली संस्थाओं का जताया आभार

बीमारी की हालत में भी लोगों में देशसेवा व देशभक्ति का जज्बा भर रहे राजेश हिन्दुस्तानी

हिसार,
‘जागो मानव-बनो इंसान’ संस्था के अध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता गंगापुत्र राजेश हिन्दुस्तानी ने बताया कि ब्राह्मण धर्मशाला में बनाए गए शैल्टर होम में कुल 60 प्रवासी मजदूर व अन्य लोग रहे थे जिनमें से दो लोग अपने घर जा चुके हैं। अन्य लोगों के लिए वहां पर प्रशासन द्वारा चिकित्सकीय परामार्श व परीक्षण, भोजन आदि सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। इसके साथ ही वे भी घर पानी की टंकी की लीकेज होने के कारण व्यवस्था नहीं होने तथा लॉकडाऊन के चलते उसकी मुरम्मत नहीं करवा पाने के कारण ब्राह्मण धर्मशाला में ही अपनी माता के साथ रह रहे हैं। हिन्दुस्तानी निमोनिया की बीमारी के चलते अभी इलाजरत्त हैं। इस दौरान उन्हें परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है और एक प्रशासनिक अधिकारी का व्यवहार उनके प्रति उपेक्षापूर्ण है जिसका उन्हें खेद है। राजेश हिन्दुस्तानी ने बताया कि धर्मशाला में पतंजलि योग समिति द्वारा वहां ठहरे लोगों को निरंतर योगाभ्यास करवाया जाता है। इस दौरान देशभक्ति के गीतों पर वे तिरंगा लेकर लोगों में उत्साह व देशप्रेम व देशसेवा की भावना भरते हैं। इसके साथ ही वहां होने वाले नियमित हवन-यज्ञ में भी शामिल होते हैं। वहीं राजेश हिन्दुस्तानी व उनकी माता गंगा देवी भी वहां उपस्थित लोगों को समाज सेवा, देश सेवा व जीवन मूल्यों के प्रति जागरुक कर रहे हैं। राजेश हिन्दुस्तानी हर विषय पर लोगों को जागरुक कर रह हैं और उन्हें देश व समाज के प्रति अपनी जिम्मेवारी निभाने के लिए प्रेरणा दे रहे हैं।
हिन्दुस्तानी ने इस संकट की घड़ी में शहर में विभिन्न संस्थाओं व समाजसेवियों द्वारा जरूरतमंदों के लिए की जा रही भोजन व राशन की व्यवस्था तथा अन्य सभी मोर्चों पर अपना फर्ज निभा रहे सेना के जवानों, चिकित्सकों, मेडिकल स्टाफ, पुलिस जवानों, समाज सेवियों व अन्य सभी लोगों का आभार जताया व सराहना की। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में हम सभी को मानवता व जागरुक नागरिक का फर्ज निभाना चाहिए।

Related posts

अशोक यादव पुन: बने आदमपुर हलके के शहरी प्रधान

Jeewan Aadhar Editor Desk

‘दीपावली पर पापा क्यू ना आए अबकी बार…राहगीरी कार्यक्रम में दिखाई प्रतिभा

Jeewan Aadhar Editor Desk