सोनीपत

हरियाणा कोरोना अपडेट : पुलिसकर्मी, सब्जीवाले से लेकर कंबाइन चालक तक मिले पॉजिटिव

सोनीपत,
जिले में शनिवार के दिन एक साथ कोरोना के 3 नए मामले सामने आए। सोनीपत में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 4 से बढ़कर 7 हो गई है, जोकि सोनीपत के लिए चिंताजनक खबर है।

जो तीन नए मामले सामने आए हैं, उनमें एक दिल्ली पुलिस का जवान जोकि हजरत निज़ामुद्दीन थाने में तैनात था, दूसरा जीवन नगर का रहने वाला रेहड़ी पर सब्ज़ी विक्रता है, वहीं तीसरा शख्स करनाल का रहने वाला है, जो गेंहू काटने वाली कंबाइन मशीन पर तैनात था।

इन सभी की पॉजिटिव रिपोर्ट की पुष्टि सोनीपत सीएमओ बीके राजौरा ने की है। उन्होंने बताया कि इन सभी का सोनीपत के खानपुर पीजीआई में आइसोलेशन वार्ड में इलाज चल रहा है।

Related posts

छात्र ने स्टाफ रुम में घुसकर लेक्चरर को मारी 3 गालियां

हरियाणा में साढ़े 5 माह बाद स्कूल खुला.. 10वीं के बच्चें आए..ट्रायल हुआ शुरु

Jeewan Aadhar Editor Desk

प्रदेश भर में मिल रहे है नकली राम मिलावटी दास—विडियों देखे