देश

3 मई के बाद भी नहीं होगी रेल और हवाई सेवा आरंभ!

नई दिल्ली,
शनिवार को ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स (GoM) की हुई बैठक से मिल रही खबरों के मुताबिक लॉकडाउन का दूसरा फेज 3 मई को खत्म होने के बाद भी रेल और हवाई सेवाएं नहीं शुरू होने जा रही है। शनिवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में कोविड-19 के लिए बनी GOM की पांचवी बैठक में इन विषयों पर रिपोर्ट तैयार करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास भेजी गई है। सूत्रों के मुताबिक इसमें कहा गया है कि रेल और हवाई सेवाएं 3 मई के बाद शुरू नहीं होंगी। ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की बैठक में कहा गया है कि इस बारे में स्वास्थ्य मंत्रालय की राय और पीएम मोदी द्वारा हालात के आकलन के बाद ही अंतिम फैसला लिया जाएगा।

रिपोर्ट के मुताबिक ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स ऐसी स्थिति में यात्री ट्रेनें शुरू करने के पक्ष में नहीं है। मंत्रियों का मानना है कि रेलगाड़ियों में सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन संभव नहीं है। सूत्रों के मुताबिक एअर इंडिया और प्राइवेट एयरलाइंस को तीन मई के बाद भी बुकिंग न करने को कहा गया है।

Related posts

नॉलेज : पेट्रोल और डीज़ल के दाम कम क्यों नहीं हो रहे?

खेल मंत्री अनिल विज और वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु के बीच विवाद!

हरियाणा कैडर के IPS अधिकारी ने शराब के नशे में किए 9 फायर