उत्तर प्रदेश

मुंह में किया सैनिटाइजर, उपचार के दौरान युवक की मौत

रामपुर,
जिले के भोट थाना क्षेत्र में सैनिटाइजर कर रहे एक युवक कुंवर पाल की गांव के ही दूसरे शख्स से झड़प हो गई। जब कुंवर पाल सैनिटाइजर स्प्रे कर रहा था तब पास से गुजर रहे एक शख्स के पैर पर सैनिटाइजर स्प्रे चला गया जिसके बाद दोनों में झड़प हो गई। दूसरे शख्स ने कुंवर पाल को गाली-गलौज देना शुरू कर दी।

कुछ ही देर में कुछ और लोग वहां पहुंच गए और दूसरे युवक के साथ मिलकर सैनिटाइजर का स्प्रे, कुंवर पाल के मुंह में दे दिया। हालत बिगड़ने के कारण उसे अस्पताल ले जाएगा जहां से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल, पुलिस ने एक अज्ञात युवक व अन्य चार के खिलाफ धारा 147, 323 व 304 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और इस मामले में जांच की जा रही है।

मृतक कुंवर पाल के परिजन ने बताया कि 14 अप्रैल को सुबह 7 बजे पड़ोसी गांव के प्रधान ने हमारे गांव से दो लड़के दवाई छिड़कने के लिए बुलाए थे। दवाई छिड़कने के दौरान कुछ दवाई पास से गुजर रहे युवक के पैरों पर चली गई जिसके बाद उनकी आपस में झड़प हो गई और छिड़काव कर रहे कुंवर पाल की मुंह में सैनिटाइजर स्प्रे कर दिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। 17 अप्रैल को दोपहर में उसकी मौत हो गई जिसके बाद उसी रात थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई।

Related posts

कर्नल पर अपने दोस्त की रशियन पत्नी से रेप का आरोप, आरोपी कर्नल फरार

Jeewan Aadhar Editor Desk

भाजपा नेता की बेटी से छेड़छाड़, अपहरण का प्रयास

महज 48 घंटे में योगी करंगे 16 रैलियां और एक रोड शो

Jeewan Aadhar Editor Desk