हिसार

भगवान परशुराम जन सेवा समिति ने तीन साधुओं के हत्यारों को पकडऩे की मांग की

हिसार,
भगवान परशुराम जन सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने पालघर में 3 साधुओं की निर्मम हत्या करने वाले हत्यारों केखिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें फांसी की सजा देने की मांग की है। शर्मा ने महाराष्ट्र सरकार से मांग की है कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। समिति ने चेतावनी दी है कि अगर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो समिति लॉकडाउन के बाद आंदोलन करने पर विवश होगी। शर्मा ने इस निर्मम हत्याकांड पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि सभी समाजिक संगठनों व राजनीतिक दलों को एकजुट होकर श्रीजूना अखाड़े के तीनों संतों के हत्यारों को सजा दिलाने के लिए आगे आना चाहिए। समिति के संस्थापक अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने ब्रह्मलीन हुए तीनों संतों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए प्रदेश सरकार से अनुरोध किया है कि वो भी महाराष्ट्र सरकार से ठोस कार्रवाई करने की बात करे।

Related posts

गुजविप्रौवि के आठ विद्यार्थियों का रुद्रपुर स्थित हुतामाकी पीपीएल में इंटर्नशिप के लिए हुआ चयन

Jeewan Aadhar Editor Desk

सदलपुर में जांभाणी साहित्य संस्कार परीक्षा का आयोजन

Jeewan Aadhar Editor Desk

अधिकारियों की मनमानी का शिकार होने लगा आरटीआई एक्ट-2005