हिसार

लॉकडाऊन में निरंतर अखबार पहुंचाने वाले हॉकर को किया सम्मानित

हिसार,
अर्बन एस्टेट निवासी प्रकाश चंद ने लॉकडाऊन के दौरान कोरोना महामारी के बीच निर्बाध रूप से अखबार वितरित करने वाले समाचार पत्र वितरक सदानंद पांडे को फूल देकर सम्मानित व प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि समय पर लोगों तक खबरें पहुंचाने में हॉकर का विशेष योगदान रहता है जिससे वे हर प्रकार की जानकारी से अपडेट रहते हैं। संकट के इस दौर में सभी समाचार पत्र वितरक अपनी सेवाएं निष्ठा से निभा रहे हैं इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। उन्होंने हॉकर्स के साथ-साथ अन्य सभी लोगों की भी सराहना की जो अपनी ड्यूटी को पूरी निष्ठा से निभ्ज्ञा रहे हैं।

Related posts

मुनीम एसोसिएशन : भाजपा नेता करे तो सब ठीक..दूसरा करे तो पाप

Jeewan Aadhar Editor Desk

जीजेयू में किया गया सफाई कर्मियों कर्मियों का सम्मान

Jeewan Aadhar Editor Desk

सिरसा रोड राष्ट्रीय बीज फार्म केंद्रीय राज्य फार्म के कर्मचारियों ने अपने वेतन से 150 बैग राशन निगम को सौंपा