फतेहाबाद

फतेहाबाद में सुबह 5 बजते ही प्रवासी मजदूरों के चेहरे पर लौटी मुस्कान— जानें कारण

फतेहाबाद (साहिल रुखाया)
सरकार के आदेश के बाद फतेहाबाद से आज पांच बसों में भरकर 138 प्रवासी मजदूरों को उनके घरों की ओर रवाना किया गया। सुबह 5 बजे रोडवेज की बसों प्रवासी मजदूरों को उनके घरों की ओर लेकर निकली। इस दौरान मजदूर काफी खुश दिखाई दिए।

फतेहाबाद के पंचायत भवन, गांव धांगड, बड़ोपल और जाखल इलाकों के शेल्टर होम में इन मजदूरों के ठहरने की व्यवस्था की गई थी। कोरोना महामारी के चलते यह मजदूर अपने घर ना जाएं इसलिए इन्हें इन्ही शेल्टर होम में रखा गया था। प्रशासन के द्वारा शेल्टर होम में ही मजदूरों को खाना उपलब्ध करवाया जा रहा था। अब सरकार के आदेश मिलने के बाद आज सुबह 5 बजे फतेहाबाद के 136 मजदूरों को उनके घरों की ओर रवाना किया गया।

फतेहाबाद रोडवेज के जीएम आर एस पूनिया ने बताया कि सरकार के आदेश मिलने के बाद आज सुबह उन्होंने पांच बसों में भरकर मजदूरों को घरो की ओर रवाना कर दिया है। उन्होंने बताया कि फतेहाबाद से यूपी के बागपत और बुलंदशहर मजदूरों को भेजा गया है। यह मजदूर आज शाम तक अपने घर पहुंच जाएंगे।

Related posts

अभय चौटाला की भाजपा सरकार की नसीयत, रद्द करे अमित शाह का दौरा

Jeewan Aadhar Editor Desk

हरियाणवीं सिनेमा को ऊंचा उठाने के लिए सरकार ने अच्छे प्रयास किए लेकिन पॉलिसी लागू करना भूल गई—यशपाल शर्मा

देर रात चोरी से पराली जलाने वालों पर उपग्रह से रखी जा रही नजर

Jeewan Aadhar Editor Desk