हिसार

दड़ौली निवासी युवक की दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव, अभी त​क नहीं बीमारी के लक्षण

हिसार,
दड़ौली गांव निवासी कोरोना पॉजिटिव मरीज को लिफ्ट देने वाला दूसरा युवक भी मिल गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 1 सप्ताह की मेहनत के बाद इस युवक को खोज निकाला है, जो नजदीक के सातरोड गांव का रहने वाला है। उधर, जिले के गांव दडौली निवासी युवक की दूसरी कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है, जिससे विभाग और सतर्क हो गया है।

डा. रमेश पूनिया के अनुसार दड़ौली निवासी युवक की दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आने से पता लगता है कि उसमें कोरोना का स्ट्रोंग वायरस है। युवक की इम्युनिटी पावर भी अच्छी है तब ही तो अब तक उसमें बीमारी के कोई लक्षण नहीं आये हैं।

Related posts

अदालत ने तिहरे हत्याकांड के 8 दोषियों को सुनाई उम्रकैद

हिसार : कोरोना ने ली 4 की जान, अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में 3 और प्राइवेट अस्पताल में एक ने दम तोड़ा

हिसार के डॉ. बलजीत शास्त्री ‘ग्लोबल एस्ट्रो आईकॉन अवार्ड 2021’ से सम्मानित

Jeewan Aadhar Editor Desk