हिसार

चिकित्सा कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना समाज का नैतिक कर्तव्य : पवन कौशिक

हिसार,
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक पवन कौशिक ने हिसार के CMO योगेश शर्मा को स्वास्थ्य कर्मियों के लिए न्यूट्रेशन सप्लीमेंट के तीन हजार पैकेट प्रदान किये। उन्होंने कहा कि चिकित्सा विभाग के कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना समाज का नैतिक कर्तव्य है।
संघ के जिला कार्यवाहक अदिश जैन ने बताया कि लोकडाउन के प्रारम्भ से ही संघ कार्यकर्ता सेवा कार्य में लगे हुए है। संघ द्वारा सूखे राशन का वितरण भी निरन्तर बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। संघ के पूर्व प्रचारक रहे विवेक मुदगल ने बताया कि समाज मे जब भी कभी आपात स्थिति उत्पन्न होती है तब ऐसी स्थिति में संघ के कार्यकर्ता तुरन्त प्रभाव से सेवा कार्य में लग जाते है।
ABVP के पूर्व छात्र नेता व संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता एडवोकेट मनोज चन्द्रवंशी ने बताया कि न्यूट्रेशन सप्लीमेंट सामान्य रूप से उन लोगो के लिए उपलब्ध करवाया जा रहा है, जिनको समय पर भोजन करने में समस्या हो रही है।इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग के हजारों कर्मचारी दिन रात राहत कार्य मे लगे हए है।वो समय पर सन्तुलित आहार नही ले पा रहे।अतः उन कर्मचारियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ही न्यूट्रेशन सप्लीमेंट का वितरण किया गया है। चन्द्रवंशी ने बताया कि आगे भी आवश्यतानुसार स्वास्थ्य कर्मियों के लिए यह न्यूट्रेशन उपलब्ध करवाया जाता रहेगा।वितरण में उनके साथ डॉ सुभाष यादव, विभु मुदगल, डॉ पुलकित बिमल आदि अनेक स्वास्थ्य कर्मी व संघ कार्यकर्ता रहे।

Related posts

इनेलो नेता अब सप्ताह के हर दिन सुनेंगे कार्यकर्ताओं की समस्याएं

आदमपुर : घर में घुसकर महिला के गले पर लगा दी पिस्तोल—जानें फिर क्या हुआ

Jeewan Aadhar Editor Desk

हरियाणा मास्टर वर्ग एसोसिएशन के राज्य प्रधान रमेश मलिक का निधन