हिसार

कोरोना काल में बेजुबानों की सेवा में जुटी चिकित्सक

हिसार,
कोरोना की मार इंसानों के साथ-साथ बेजुबान बंदरों पर पड़ी है। इस संकट की घड़ी में बंदरों, गायों व दूसरे बेजुबानों का सहारा बनी है नागरिक अस्पताल में लैब टेक्नीशियन की जिम्मेवारी संभालने वाली डा. बबली चाहर। डा. चाहर इन दिनों बलू बर्ड, सेक्टर 1/4 व तोशाम रोड सहित शहर के विभिन्न स्थानों पर बंदरों को केले, चने, रोटी व दूसरे खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवा रही है। हिसार के नागरिक अस्पताल में अपनी ड्यूटी के बाद वे हर रोज बंदरों को चने, रोटी व दूसरे खाद्य पदार्थ खिलाती है। डा. बबली चाहर कहती है कि इस संकट काल में हम सभी को बेजुबानों की मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बेजुबानों की मदद से बढक़र दूसरा कोई पुण्य नहीं हो सकता। साथ ही उन्हें इस वक्त भोजन मिलता रहेगा तो वो सडक़ों पर आबादी क्षेत्र में भी नहीं आएंगे। डा. बबली चाहर हर रोज बंदरों को रोटी व दूसरा सामान उपलब्ध करवाने के लिए पति डा. तेजबीर चाहर के साथ जाती है।

Related posts

गैस सिलेंडर में आग लगने पर घबराएं नहीं, धैर्य से काबू पाकर रोक सकते बड़ा हादसा

Jeewan Aadhar Editor Desk

240 बेटियां बनेगी हुनरमंद,बेटियों को बुटिक व ब्यूटी पार्लर का दिया जाएगा प्रशिक्षण

आदमपुर : अनाज मंडी से चले ट्रैक्टर से ग्वार चोरी, फैक्ट्री में जाकर पता चला चोरी के बारे में, मामला दर्ज

Jeewan Aadhar Editor Desk