हिसार

रेल इंजन की चपेट में आकर तीन बच्चों की दर्दनाक मौत

हिसार,
हिसार में मंगलवार देर सायं हुए हादसे में तीन बच्चों की रेल इंजन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। बच्चे बिहार के मधेपुरा के मजदूर परिवार के थे और यहां के सत्यनगर में किराये के मकान में रहते थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त मजदूर परिवार के तीन बच्चे घोड़ा फार्म रोड पर रेलवे लाईन के पास खेल रहे थे। खेल में वे इतने व्यस्त थे कि उन्हें रेल का इंजन आता दिखाई नहीं दिया वहीं बच्चे व आसपास के लोग इस बात से निश्चित थे कि रेलगाड़ियां बंद हैं। इसी दौरान रेल का शट्टल इंजन आया और तीनों बच्चे उसकी चपेट में गये जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में 12 वर्षीय रवि, 8 वर्षीय अजीत व 5 वर्षीय गोलू शामिल है।

तीनों बच्चों के रेल इंजन की चपेट में आने की सूचना के साथ ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग किसी वाहन की सहायता से उन बच्चों को अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना के बाद रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों बारे जानकारी ली। एक साथ तीन बच्चों की मौेत से क्षेत्र में मातम का माहौल है।

Related posts

सरकारी रिकॉर्ड में भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को कब मिलेगा शहीद का दर्जा?

महिला ने जजपा जिला अध्यक्ष रमेश गोदारा पर दर्ज करवाया दुष्कर्म का केस

Jeewan Aadhar Editor Desk

Video कुलदीप बिश्नोई बेचारा है—उस पर ज्यादा बोलना नहीं चाहता..सुनें ऐसा क्यों कहा पूर्व केंद्रिय मंत्री ने

Jeewan Aadhar Editor Desk