हिसार

कोरोना से आमजन को जागरूक करने के लिए विधिक सेवाएं प्राधिकरण चला रहा अभियान

हिसार,
हरियाणा राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक क्षेत्र प्राधिकरण द्वारा कोरोना वायरस से बचाव के लिए लोंगों को जागरूक करने का अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा गठित पैनल के अधिवक्ता व पीएलवी द्वारा लोगों को सामाजिक दूरी बनाए रखने, साफ -सफाई को अपनाने, आरोग्य सेतु एप अपने मोबाइल में इंस्टॉल करने सहित अन्य तमाम सावधानियों के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
प्राधिकरण के पीएलवी लोंगों के घर-घर जाकर भी जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने आमजन को बताया कि अपनी सुरक्षा व अपने आस पास रह रहे लोंगों की सुरक्षा के लिए हमें सामाजिक दूरी बनाए रखनी चाहिए तथा जरूरी कार्य होने पर ही मुंह को अच्छी तरह से मास्क आदि से ढंक कर बाहर निकलना चाहिए। उन्होंने बताया कि निरंतर अपने हाथों को साबुन से कम से 22 सेंकिड तक धोएं।

Related posts

आजाद नगर की भाजपा रैली की सफलता के लिए काम करें : सोनाली

आदमपुर:जितेंद्र—सितेंद्र की मुश्किलें बढ़ी, अब राजस्व विभाग को चूना लगाने का आरोप

Jeewan Aadhar Editor Desk

कार्यालय में आने की बजाय फोन पर करें संपर्क, किसी से मिलने से पहले हैडवॉश जरूर करें – निगम आयुक्त