हिसार

हिसार में फिर मिला एक कोरोना पाजिटिव, संख्या पहुंची 20

हिसार,
जिले के हांसी उपमंडल के गांव खरबला में एक युवक कोरोना पाजिटिव पाया गया है। युवक दो-तीन दिन पहले ही दिल्ली से आया बता रहे हैं। उसके साथ कुछ अन्य सदस्य भी बताए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट आनी बाकी है। युवक के पाजिटिव पाए जाने के बाद उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भेज दिया गया है।

रविवार को देर सायं आए इस मामले के साथ ही जिले में कुछ संख्या 20 तक पहुंच गई है, जिनमें से 17 एक्टिव केस हैं। इससे पहले शुक्रवार को चार तथा शनिवार को एक साथ सात मामले सामने आए थे। एक साथ सामने आ रहे इतने मामलों ने जिले में हडकंप मचा दिया है।

Related posts

4 फरवरी 2019 को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम

आदमपुर के सरकारी अस्पताल में मिलने लगी नर्सरी की सुविधा

पूर्व सैनिकों का भाजपा से मोह भंग,झूठे वायदों की सरकार साबित हुई भाजपा – छिल्लर

Jeewan Aadhar Editor Desk