देश

दर्दनाक : मृत मां को चादर खींच जगाता रहा मासूम..थक कर मां से चिपक कर सो गया

मुजफ्फरपुर,
अपनी मर चुकी मां को देर तक जगाता रहा मासूम। वह मां के शव से बार-बार लिपट जाता था। इस हृदयविदारक दृश्य का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। अंतरात्मा को झकझोरने वाले इस वीडियो में लड़खड़ाते हुए बच्चा मां के शव के पास पहुंच उसके ऊपर डाली गई चादर को उठाने और उसे जगाने का प्रयास करता। विफल होने पर उसी चादर में घुस जाता।

मौत से अनजान बच्चा, मां से बार-बार बात करने की कोशिश करता। उसकी यह हरकत सभी को झकझोर रही है। छोटे से बच्चे द्वारा मृत मां को जगाने का वीडियो 25 मई का है। अहमदाबाद से मुजफ्फरपुर आ रही ट्रेन से अरबीना खातून के शव को प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर उतारा गया था। मौके पर पहुंची रेल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। डीएसपी (रेल) रामाकांत उपाध्याय के अनुसार, उक्त महिला की मौत बीमारी की वजह से हुई थी। राजद नेता तेजस्वी यादव ने यह वीडियो शेयर कर महानगरों से प्रवासियों के लौटने के दौरान भोजन-पानी के अभाव में मौतों पर सवाल उठाया है।

Related posts

53 साल की वकील ने रचाई 14 साल की बच्ची के साथ शादी

Jeewan Aadhar Editor Desk

टेलीकॉम बाजार में मचेगा धमाल, BSNL 5G इंटरनेट सेवा शुरू करने के करीब

Jeewan Aadhar Editor Desk

बोधगया में विस्फोट करने वाले उग्रवादियों को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार, रोहिंग्या मामले का लेना चाहते थे बदला