हिसार

कोरोना संक्रमण : गुरुवार ने हिसार को दी राहत

हिसार,
काफी समय बाद गुरुवार हिसारवासियों के लिए राहत लेकर आया। गुरुवार को पूरे जिले में एक भी कोरोना संक्रमित नहीं मिला। इससे पहले जिले कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 107 पर पहुंच गई थी।

गुरुवार को हिसार के सिरसा रोड स्थित एनआरसीई की लैब और अग्रोहा मेडीकल कॉलेज की लैब से आई रिपोर्ट में कोई भी कोरोना पॉजिटिव न​हीं मिला। इससे स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली। गुरुवार शाम को एनआरसीई की लैब से 66 सैंपल की रिपोर्ट आई। इनमें से 54 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई और 12 की अंडर प्रोसेस बताई गई। वहीं अग्रोहा मेडीकल कॉलेज से 54 सैंपल की रिपोर्ट में से 47 नेगेटिव आई और 7 की अंडर प्रोसेस बताई गई है।

Related posts

जूनियर खिलाडिय़ों को मिलेंगे सेना में भर्ती होने के अवसर

Jeewan Aadhar Editor Desk

तलवंडी राणा में अब नहीं रहेगा शराब का ठेका, ग्राम पंचायत ने गांव से ठेका हटाने का प्रस्ताव किया पास

आदमपुर : पत्नी का मृत्यु प्रमाण पत्र लेने गया अधेड़ लापता