हिसार

रंजिश के चलते युवक की हत्या, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की आरंभ

हिसार,
हांसी उपमंडल के गांव कंवारी में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक 45 वर्षीय सुरेश का शव लहुलुहान अवस्था में शनिवार को खेतों में मिला। सूचना मिलते ही सदर पुलिस और सीन आफ क्राइम की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा दिया।

पुलिस को दिए बयान में मृतक के भाई राजेश ने बताया कि शनिवार सुबह जब वह खेत गया तो उसके भाई का शव लहूलूहान अवस्था में पड़ा हुआ था। राजेश ने बताया कि सुरेश का करीब 3 महीने पहले गांव के ही 4—5 व्यक्तियों के साथ झगड़ा हुआ था। तब से वे लोग उसके भाई से रंजिश रख रहे थे। शिकायत में राजेश ने आरोप लगाया कि देर रात गांव के ही कुछ लोगों ने मौका पाकर सुरेश की हत्या कर दी। पुलिस ने राजेश के बयान पर मामला दर्ज करके जांच आरंभ कर दी।

Related posts

स्कूटी जलाने व वाल्मीकि समाज के प्रति गलत टिप्पणी करने पर केस दर्ज, जांच करने पहुंचे डीएसपी

कोहली निवासी रामनिवास ने अस्पताल की छत्त से कूदकर दी जान

Jeewan Aadhar Editor Desk

हिसार में तेज बारिश, रोहतक और झज्जर में साढ़े आठ बजे तक बारिश का अनुमान

Jeewan Aadhar Editor Desk