फरीदाबाद

दिल्ली NCR में आतंकियों के घुसने की सूचना पर फरीदाबाद में अलर्ट

फरीदाबाद,
दिल्ली में आतंकवादियों के घुसने की सूचना मिलने के बाद फरीदाबाद में अलर्ट जारी कर दिया गया है। यहां पुलिस के सभी डीसीपी, एसीपी, थाना प्रभारी, चौकी इंचार्ज, क्राइम ब्रांच यूनिट सहित फरीदाबाद कमांडो की टीम को आधुनिक हथियारों के साथ अलर्ट किया गया है।

वहीं भीड़भाड़ वाले इलाकों में क्राइम ब्रांच की टीम को सिविल कपड़ों में तैनात किया गया है। इसके साथ पुलिस तीसरी आंख के द्वारा भी संदिग्धों पर नजर रख रही है। बता दें कि राजधानी दिल्ली में आतंकी हमले को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में 4-5 आतंकियों के घुसने की खबर है। कई आतंकी जम्मू-कश्मीर के रास्ते दिल्ली में कई घुसने की फिराक में हैं।

Related posts

कृत्रिम झील में डूबा युवक, मौत

बाइक सवार की हरकतों से भयभीत लड़कियां, पुलिस हुई सर्तक

Jeewan Aadhar Editor Desk

घर को बना दिया था वेश्यावृति का अड्डा, पुलिस वाले से 500 रुपये में कर लिया सौदा