हिसार

दिव्यांग पुनर्वास केंद्र ने साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत कृत्रिम अंग व मास्क बांटे, 7 आप्रेशन किये

हिसार,
भारत विकास परिषद द्वारा संचालित दिव्यांग पुनर्वास एवं स्वास्थ्य केंद्र, न्यू ऋषि नगर, नजदीक विश्वकर्मा मंदिर में डॉ. सूरजप्रकाश के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में साप्ताहिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह जानकारी देते हुए केंद्र के अध्यक्ष रामनिवास अग्रवाल सी.ए. ने बताया कि पहले तीन दिन कृत्रिम अंग एवं मास्क वितरण किया गया। मास्क वितरण भारत विकास परिषद की विवेकानंद शाखा द्वारा किया गया। गत दिवस केंद्र में डॉ. वासुदेव बंसल व उनकी टीम ने सात रोगियों का सफेद मोतिया का ऑप्रेशन किया गया। आज भारत विकास परिषद की विवेकानंद शाखा द्वारा सिविल अस्पताल में तिरुपति बालाजी की रसोई से तीनों समय का भोजन रोगियों में वितरित किया गया। 28 जून को केंद्र में होम्योपैथिक कैम्प का आयोजन किया जाएगा जिसमें विवेकानंद शाखा द्वारा निशुल्क दवाईयों का वितरण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त भारत विकास परिषद की चरखी दादरी शाखा की ओर से 34 कृत्रिम अंगों का वितरण किया जाएगा।
इन कार्यक्रमों के दौरान केंद्र के अध्यक्ष रामनिवास अग्रवाल सी.ए., सचिव सुरेन्द्र कुच्छल, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष मांगेराम गुप्ता, समन्वय संयोजक अशोक शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। रामनिवास अग्रवाल सी.ए. ने बताया कि भविष्य में केंद्र में प्रत्येक शुक्रवार को केंद्र में आंखों के आप्रेशन किये जाएंगे।

Related posts

प्रोपर्टी टैक्स ठीक करवाने नगर निगम कैंप में उमड़ी भीड़

Jeewan Aadhar Editor Desk

किशोरी लाल नागपाल के निधन पर कला जगत में शोक की लहर

महाराष्ट्र में साधुओं की हत्या करनेे वालों को कड़ी सजा दिलवाई जाए : कौशिक

Jeewan Aadhar Editor Desk