हिसार

2 सगे भाईयों के शराब ठेके के पास मिले शव

हिसार,
नारनौंद उपमंडल के सिघवा राघो गांव में शुक्रवार दोपहर को दो सगे भाई संदिग्ध परिस्थितियों में शराब ठेके पास मृत पड़े मिले। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों भाई रामनिवास(45) व सुखबीर (35) एक साथ ही रहते थे और अविवाहित थे। परिजनों ने बताया कि उनके पिता का देहांत हो चुका है और ये दोनों गांव में ही मजदूरी करके अपना जीवन यापन करते थे।

शुक्रवार दोपहर में दोनों गांव के बाहर स्थित शराब के एक ठेके पर शराब लेने के लिए गए थे। शराब ठेके से कुछ ही दूरी पर दोनों संदिग्ध हालात में मृत मिले। पुलिस मौके पर पहुंची व शवों को कब्जे में लेकर पो‌र्स्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में लाया गया। डाक्टर ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के असली कारणों के पता लगेगा। हालांकि दोनों भाइयों के शरीर पर कुछ खरोंच के निशान भी थे।

परिजनों ने बताया कि दोनों शराब पीने के आदी थे लेकिन पुलिस इस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है और अभी मौत को लेकर पुलिस कुछ भी स्पष्ट जानकारी नहीं जुटा पाई है। परिजनों के अनुसार हमेशा दोनों भाई एक साथ ही रहते थे और अब परिवार में अकेली उनकी मां ही बची है।

Related posts

आरटीए ने 22 अवैध वाहनों पर किया 6 लाख जुर्माना

Jeewan Aadhar Editor Desk

टीम सम्राट विक्रमादित्य बनी ‘प्रयास टी-20 सदभावना क्रिकेट कप’ विजेता

Jeewan Aadhar Editor Desk

आदमपुर : किसान के बेटे ने आईआईटी में बनाया स्थान