हिसार

आदमपुर : किसान के बेटे ने आईआईटी में बनाया स्थान

आदमपुर
गांव महलसरा निवासी किसान के बेटे अंकित गोदारा ने आईआईटी एडवांस के परीक्षा परिणाम में सराहनीय प्रदर्शन किया है। इस परीक्षा में छात्र अंकित ने 6,300वीं रैंक हासिल की है। महलसरा के किसान प्यारेलाल गोदारा व गृहिणी कलावती देवी के होनहार बेटे अंकित का लक्ष्य एक अच्छा वैज्ञानिक बनकर प्रदेश व देश का नाम रोशन करना है। रविवार को आईआईटी में स्थान बनाने पर परिजनों ने अंकित को मिठाई खिलाकर मुंह मिठा करवाया। छात्र की इस उपलब्धि पर गांव महलसरा सरपंच प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह, पंचायत समिति चेयरपर्सन प्रतिनिधि महेंद्र भादू, शिक्षाविद् डा.डीपी सिंह, पपेंद्र ज्याणी, मा.वजीर सिंह, धर्मवीर जांगड़ा, नरषोत्तम मेजर, ओमविष्णु बैनीवाल, सीताराम गोदारा, पवन बंसल आदि ने बधाई दी है।

Related posts

लुवास के विद्यार्थियों ने ऑल इन्डिया एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी स्पोट्र्स प्रतियोगिता में जीते कई मैडल

Jeewan Aadhar Editor Desk

सलाह व दवाइयां लेकर सामान्य जिंदगी जी सकता एड्स पीडि़त : डा. गर्ग

Jeewan Aadhar Editor Desk

अग्रोहा : मां—बाप ने निकाला बेटे को घर से बाहर, बेटे ने जहर खाकर कर ली आत्महत्या