गुरुग्राम

होटल में बुलाकर युवती को मारी गोली, बाद में की खुदकुशी

गुरुग्राम,
पटौदी इलाके में एक युवक ने युवती की गोली मारकर हत्या कर दी और उसके कुछ देर बाद गोली मारकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि दोनों ही विवाहित थे। वहीं पुलिस इस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रही है।

जानकारी के मुताबिक आरोपी राजेश ने युवती को एक होटल में बुलाया था, जिसके बाद उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। युवती की 29 जून को ही शादी हुई थी। वहीं आज युवती ससुराल जाने वाली थी। आरोपी युवक ने घटना को अंजाम देने के बाद खुदकुशी कर ली। युवक भी विवाहित था।

मिली जानकारी के अनुसार, राजेश देर रात करीब ढाई बजे वारदात को अंजाम दिया। वह होटल में ही काम करता था। बताया जा रहा है कि राजेश नानवेज का होटल खोल रहा था। लॉकडाउन के दौरान होटल को बंद कर दिया था। घटना स्थल से शराब की बोतलें भी मिली हैं।

Related posts

घरेलू कलह में एनएसजी कमांडो ने पत्नी—साली को गोली मारकर की आत्महत्या

मानवता हुई तार—तार, थाने में महिला को निर्वस्त्र कर पीटा—SHO व ASI सस्पेंड

Jeewan Aadhar Editor Desk

हरियाणा में मारुति लगायेगी तीसरा प्लांट, 1400 एकड़ जमीन होगी आवंटित

Jeewan Aadhar Editor Desk